हरदेव बाग एवं उद्यान नर्सरी चेलासी, नवलगढ़
उद्यान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा रजिस्टर्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर – राजहंस इकाई JJN/वर्ष 2017-18 क्र. सं. 6
G.S.TIN. Number-08AASPA2243B1Z6



चौधरी हरदेवा राम जी लाम्बा
संस्थापक

हरिसिंह 'अरुण' लाम्बा
परियोजना दिशा निर्देशक

ध्रुव रजनीश लाम्बा
विशेषज्ञ बाग सरंचनाकार

मनु विक्रांत लाम्बा
विशेषज्ञ बाग सरंचनाकार
हरदेव बाग की संक्षिप्त जानकारी
हरदेव बाग 4 हैक्टेयर अर्थात् 10 एकड़ अर्थात् 35 बीघा में विस्तारित है बाग में निम्न भांति के फलदार वृक्ष है –
बील पत्र – 600, मौसमी – 1400, किन्नू – 150, अनार – 650, नीम्बू – 1200
पेड़ सघन बागवानी रूप से लगाए गये हैं, ताकि सीमित भूमि से अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके पेड़ सटीक दूरी पर सटीक पंक्तियों में लगे हुए हैं, जिसमें कतारें बहुत सुन्दर दिखाई देती हैं पेड़ो की कुल कतारों की लम्बाई 10 किलोमीटर हैं इनमें से लगभग 70% पेड़ फलों का उत्पादन देते हैं। शेष बढ़वार में हैं, फलों का वार्षिक उत्पादन 800 क्विंटल है जो आगामी वर्षों में 1800 क्विंटल तक होने का अनुमान हैं। वर्तमान में बाग से वार्षिक 15 लाख रुपये की आय है, जो आगामी वर्षों में 35 लाख होने का अनुमान है।
प्रत्येक पेड़ तक बूँद बूँद सिंचाई पद्दति से सिंचाई करने के लिए ड्रिप की लेटल बिछी हुई है; ड्रिप की लेटलों की कुल लम्बाई 27 किलोमीटर हैं। सिंचाई एक 15 H. P. का विद्युत कुआ व 5 तथा 3 H. P. के दो सौर उर्जा चालित नलकूप हैं।
खरपतवार नियंत्रण व गुड़ाई हेतु 9 H.P. का डीजल इंजन चालित पॉवर टिलर है। बाग का प्रथम चरण सन् 2006 में शुरू किया गया था जो क्रमशः दिनों दिन प्रगति पर है।
हमारी सेवाओं का संक्षिप्त विवरण
हम फलदार, फूलदार व छायादार पौधें तैयार करते हैं। हरदेव बाग उद्यान नर्सरी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पौधशाला है, यहाँ पर आपको अपने क्षेत्र में उगने वाले लगभग सभी तरह के सजावटी, छायांदार एवं फलदार पौधे मिल जायेंगे। फलदार पौधों में मुख्यतः अनार, पपीता, मौसमी, गाफा माल्टा, किन्नू, नीम्बू, आम, अमरूद, रेड माल्टा, बेर, बील, थाई एप्पल, चीकू आदि प्रमुख हैं।
- पेड़ों के लिए मशीन से 3 फुट गोलाई व 2.5 फुट गहराई के खड्डे खोदने की सेवा प्रदान करते हैं।
- बाग, बगीचे, गार्डन, लॉन लगवाने हेतु अनुबंध पर कार्य करने की सेवा प्रदान करते हैं।
- पेड़ों की सिंचाई बूंद बूंद पद्दति से करने हेतु ड्रिप लगवाने की सेवा प्रदान करते है।
- पेड़ों पर एंटी बर्ड नेट (पक्षियों से सुरक्षा जाल) उपलब्ध करवाते हैं।
- सिंचाई हेतु सौर ऊर्जा पम्प सेट लगवाने की सेवा प्रदान करते हैं।
- गमलों में सजावटी पौधें उपलब्ध करवाते हैं।
- हम बाग में प्रतिदिन आये हुए किसानों को बागवानी का नि:शुल्क प्रशिक्षण देते हैं।
- परिस्कृत खाद केंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण देते हैं व किसानों को नि:शुल्क केंचुएं उपलब्ध करवाते हैं।
हमारे मार्गदर्शन में लगाये हुए बागों का हम समय-समय पर निरीक्षण कर उचित मार्गदर्शन देते हैं।
क्या आपका बाग स्वस्थ है?
क्या आप निश्चित हैं कि आपका बगीचा स्वस्थ है? हमसे संपर्क करें और अपने उद्यान का स्वस्थ होना सुनिश्चित करें।
हम से संपर्क करें
-
गाँव/पोस्ट – चेलासी, तहसील – नवलगढ जिला – झुंझुनू,
राज्य – राजस्थान पिन कोड – 333042 - +91-7426000100
- +91-9828080888
- info@hardevbag.com
- hardevbagnursery@gmail.com